Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहरिद्वार

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार।

आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा पतंदीप पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन का यह उद्देश्य है कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके अनुपालन में प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस अभियान को अंजाम दिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से स्थापित किए गए ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जिसमें लगभग 30 दुकानें और ढाबे हटाए गए प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा ताकि मेला क्षेत्र पूरी तरह से साफ और सुरक्षित रहे।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन की टीम सिंचाई विभाग एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!