Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों ने कांवड़ मेले की तैयारियां तेज कीं

  • आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य
  • धरातल पर युद्धस्तर पर कार्य जारी
  • जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों को सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को 25 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने का दिया है अल्टीमेटम

हरिद्वार।

आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित विभागों को की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को हर हाल में 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है।

कांवड़ पटरी मार्ग पर संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहा झाड़ी कटान एवं मरम्मत कार्य

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान के कार्य के साथ साथ स्थाई एवं अस्थाई शौचालय का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।
सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी कैंप एवं अलकनंदा पार्किंग में झाड़ी कटान का कार्य एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए जे सी बी के माध्यम से समतलितकरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
जल निगम द्वारा पेयजल लाइनें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने अवगत कराया है कि बैरागी कैंप में शिव भक्तों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। जिसमें फेस 1 में 244 मीटर कार्य किया गया है तथा फेस 2 में 137 मीटर कार्य कल एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!