अलीगढ़। अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था के संरक्षक एव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना ने बताया कि पैसे के अभाव किसी भी छात्रा को पढ़ाई से वंचित नही होने दिया जाएगा,ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है ,ऐसी लड़कियों को अलीगढ हेल्पलाइन संस्था स्नातक की पढ़ाई के साथ साथ रोजगारपरक कोर्स भी निःशुल्क कराया जायेगा।

अलीगढ़ हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सेना ने बताया कि 2021 -22 में इंटरमीडिएट में परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों को स्नातक (बी ए एव बी कॉम) की शिक्षा निःशुल्क कराई जाएगी।

इस योजना का शुभारंभ यस्वश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वे जन्मदिवस 17 सितंबर 2022 पर किया जाएगा।योजना में शामिल होने के लिए छात्राएं या उनके अभिभावकों को हाइस्कूल ,इंटरमीडिएट की मार्कशीट एव आधार कार्ड लेकर अलीगढ़ हेल्पलाइन के आवास विकास कॉलोनी आगरा रोड कार्यलय में पंजीकरण कराना होगा, संस्था के हेल्पलाइन नंबर 9837200252 पर संपर्क कर 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!