ठेकेदार से मिली भगत कर ग्रामीण ने कराया दर्जनों शीशम और फलदार वृक्षों का अवैध कटान, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा

लक्सर वन्य क्षेत्र में वन विभाग की नाक तले वन माफिया ठेकेदार अपनी अवैध करतूत को अंजाम देकर कई वर्षों से हरियाली प्रदान करने वाले महंगे और फलदार वृक्षों का लगातार कटान करते चले जा रहे हैं। वन माफिया की ऐसी ही घटना लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भोवावाली में घटित हुई है, जहाँ वन विभाग प्रभारी द्वारा पुष्टि के अनुसार ग्रामीण द्वारा बिना अनुमति ठेकेदार के जरिए शीशम और फलदार वृक्षों के अवैध कटान की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर निरीक्षण के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए आरोपी ग्रामीण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिस दौरान एक शख्स द्वारा खुद का नाम बताकर पेड़ कटान का ठेकेदार करार दिया गया है। मौके पर उक्त ठेकेदार के मुताबिक निडर होकर वन विभाग को खुली चुनौती तक दी जा रही है। घटनास्थल पर ठेकेदार और भू-स्वामी ग्रामीण के बीच मिलीभगत भी प्रतीत हो रही है, हालांकि वन विभाग द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर कार्यवाही की बात कही जा रही है। उक्त घटनाक्रम से वन विभाग की लापरवाही साफ प्रतीत हो रही है। जिसका नतीजा वन माफियाओं के बुलंद हौसलों के रूप में लगातार देखने को मिल रहा है।
लक्सर से विनित भैया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!