Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडराजनीति

शुद्धीकरण मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी

-मामला दर्ज करने की मांग
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद हुए कथित शुद्धीकरण में बढ़ा दी लगाए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठी है। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रविवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में लोग रैली में मौजूद थे। रैली समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने रामलीला मैदान में हवन-पूजन कर कथित रूप से शुद्धीकरण किया। यह मामला उत्तराखण्ड को पूरे देश में बदनाम करने का एक प्रयास भी हो सकता है।
कांग्रेस का आरोप है कि इस कृत्य के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अपमानित करने और जातिगत भेदभाव की भावना प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। यूथ कांग्रेस ने बताया कि घटना के संबंध में 14 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर शांत नही बैठेगी यदि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की तो वे अपना आन्दोलन और तेज कर देंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन में रैली के बाद कथित तौर पर बनाए गए एआइ वीडियो का भी उल्लेख किया गया है। यूथ कांग्रेस ने दोनों मामलों की जांच कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की है। इस दौरान विकास कुमार, नीरज कुमार, सुमित लोहनी, स्वाति जोशी, हेमंत पांडे, शोभित कुमार, दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!