#देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड एसटीएफ ने 55 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और खुद को ैम्ठप् रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर लोगों को निवेश के नाम पर झांसे में लेने वाले साइबर ठगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच के दौरान सामने आया कि ठगी की रकम में से करीब 6 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के पंडितवाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें एक कमन्यूटी के नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। यहां आरोपी खुद को एसईबीआई रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर निवेश और ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी देते थे
। शिकायतकर्ता को फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज डीमैट अकाउंट और एसडीएसएल/एनएसडीएल के नकली दस्तावेज दिखाकर भरोसे में लिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक साइबर ठगों ने अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 55 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए। हालांकि जब तक उन्हें अपने साथ ही ठगी का पता चला को काफी देर हो चुकी थी।
इसके बाद ही उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया। एसटीएफ के मुताबिक विवेचना के दौरान ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची, उनकी जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पैसों की मनी ट्रेल खंगालने के दौरान पंजाब के फाजिल्का निवासी सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू की भूमिका सामने आई
। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से करीब 6 लाख रुपए आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे। इसके बाद एसटीएफ टीम ने पंजाब में दबिश देकर आरोपी को फाजिल्का क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित छह अन्य शिकायतें दर्ज हैं। इससे पुलिस अब आरोपी के बैंक खाते के जरिए हुई अन्य वित्तीय गतिविधियों और संभावित साइबर अपराधों की भी जांच कर रही है। एसटीएफ के अनुसार मामले में मनी ट्रेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू पुत्र चिमन सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर चक मन्नेवाला नियर नूर्समंद दरगाह थाना सिटी जलालाबा जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है।




