Breakingआपदाउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादून

दून में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर

-तीन मकान ध्वस्त,कई घरों में पानी घुसा
देहरादून। रविवार रातभर हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया। कारगी के चानचक में तीन मकान ध्वस्त हो गए और चंद्रबनी में घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए है।
रातभर हुई भारी बारिश देहरादून में आफत बन गई। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए। मकानों के ध्वस्त होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं चंद्रबनी क्षेत्र में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।भारी बारिश के चलते शहर के कई अन्य हिस्सों में भी जलभराव हुआ। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने सेजिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 116 मिलीमीटर वर्षा कालसी में दर्ज की गई। विकासनगर में 68.5, डोईवाला में 49 और मसूरी में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज है।
बारिश के कारण जिले में चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए। इनमें निर्माण खंड लोनिवि देहरादून के अंतर्गत लांघा-मटौली मोटर मार्ग के किमी सात में बंद मार्ग को खोलने की संभावना बताई गई है। अन्य प्रभावित मार्गों को भी संबंधित विभागों नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!