Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडव्यापारहरिद्वार

जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने दुकाने बंद कर निकाली रैली

#हरिद्वार। जीएसटी विभाग की ओर से इलेक्ट्रिकल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और दुकानों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का धरना- प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को इलेक्ट्रिकल व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। हरिद्वार इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने आर्यनगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की।

व्यापारियों का आरोप है कि, पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिकल सामान का कारोबार करने वाले व्यापारियों के दुकानों पर जीएसटी विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से कम समय के नोटिस पर लाखों रुपए एडवांस टैक्स के नाम पर जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होने की बात भी व्यापारियों ने कही। बता दें अभी तक इलेक्ट्रिकल संगठन से जुड़े व्यापारी ही जीएसटी विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अन्य कई व्यापार मंडलों से जुड़े व्यापारी भी उनके समर्थन में आ गए। प्रदर्शन क दौरान हरिद्वार इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि, केवल आह्वान पर स्वेच्छा से दुकानें बंद की गई हैं और अन्य व्यापारियों के संगठनों ने समर्थन दिया है। पहले से ही कारोबार में मंदी, ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर लगने वाले शुल्क समेत कई तरह की परेशानियां हैं। ऐसे समय में जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि, यदि जीएसटी विभाग ने कार्रवाई नहीं रोकी तो एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी दुकानें बंद कर सरकार को चाबियां सौंपने का कदम उठाएंगे। व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि, जीएसटी विभाग द्वारा जो कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है, उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी की जगह नोटिस भी दिए जा सकते हैं। अचानक से की जा रही छापेमारी से व्यापारियों में भय का माहौल है। इससे लॉ एंड ऑर्डर की दिक्कत भी खड़ी हो सकती है और फिर बाद में व्यापारियों को ही दोषी ठहराया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छापेमारी की कार्रवाई रोकी नहीं की गई तो, बड़ा आंदोलन किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!