Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जेल सुपरिटेंडेंट को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

­#हरिद्वार। सोमवार को तलाशी अभियान पुलिस ने रोशनाबाद स्थित जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमांशु चोढा है।

आरोपी जेल में बंद अपनी कथित पत्नी से मुलाकात के दौरान हुई पूछताछ से नाराज था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीती 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने पुलिस को तहरीर दी थीइसमें बताया गया था कि उनके मोबाइल पर धमकी भरे और अभद्र मैसेज भेजे गए हैं. मैसेज में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

तहरीर के आधार पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को सिडकुल क्षेत्र में सूर्य नगर के पास तलाशी के दौरान पुलिस ने हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा मूल निवासी लुधियाना (पंजाब) हाल निवासी आईडीपीएल, देहरादून को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर और मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसकी कथित पत्नी जिला कारागार में देह व्यापार के मामले में बंद है। पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ की ओर से उससे अधिक पूछताछ किए जाने को लेकर वह नाराज था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही थी और उनका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था। इसके बाद आरोपी ने पंजाब के लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद वह पहले से रखे तमंचे और कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा और जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से जेल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ देहरादून के रायवाला थाने में मानव तस्करी जैसे भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!