#श्रीनगर । शनिवार सुबह अलकनंदा नदी किनारे श्रीयंत्र टापू के समीप 5 से 6 वर्ष की बालिका का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शव बालिका का है और उसकी उम्र करीब 5 से 6 वर्ष अनुमानित है। शव पानी में रहने के कारण फूल गया है। बालिका का सिर नहीं होने से मामला गंभीर बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। फिलहाल बालिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच के साथ शव की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।बालिका के संबध में जानकारी जुटाई जा रही है। बालिका का सिर कटा शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।