Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा सरकार का विशेष सत्र राजनीतिक नौटंकीः कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस ने धामी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र को जनता के पैसों की बर्बादी बताया है। आयोजित विशेष सत्र को कांग्रेस ने भाजपा सरकार की राजनीतिक नौटंकी करार दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने विधानसभा के विशेष सत्र को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि यह सत्र केवल केंद्र के आकाओं को खुश करने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि पीएम मोदी ने जिस तरह सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च करके केंद्र में संसद के पटल को राजनीति के लिए उपयोग किया, उसी प्रकार धामी सरकार भी इसी राह पर है।
आलोक शर्मा ने सवाल उठाया एक दिन के चुनावी भाषण के लिए लगभग 10 से 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। उनका कहना है कि जब तक 73वें और 74वें संशोधन जैसे मुद्दे संसद और विधानसभा में क्लियर नहीं होंगे, उनका मानना है कि तब तक किसी के लिए और कहीं ना कहीं अड़चने आती रहेंगी। आलोक शर्मा ने कहा भाजपा सत्ता में है, अगर वह पहल करती है तो हम उससे चार कदम आगे चलेंगे।
आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सीटें देने की पक्षधर रही है। उन्होंने कटाक्ष किया कि धामी सरकार को भारत रत्न राजीव गांधी के निर्देश पर बनाई गई रामायण जरूर देखनी चाहिए, ताकि रामायण को पूरा देश देख सके। रामायण में रथ पर रावण चला करता था, उसी तर्ज पर भाजपा ने देश भर में भी एक रथ यात्रा निकाली थी, इसलिए वह लोग रथ पर चलने वाले हैं जबकि हम जमीन पर चलने वाले संघर्षरत लोग हैं।
कांग्रेस का कहना है जिस दिन धामी सरकार अंकिता भंडारी को संपूर्ण न्याय दिला देगी, उसी दिन महिला सशक्तिकरण की बात करना। उससे पहले सरकार को महिला सशक्तिकरण की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!