देहरादून। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने उद्योग में हो रही चर्चाओं को देखते हुए अपने अंशधारकों एवं आम जनता को प्रतिष्ठित कलाकार, श्री खेसारी लाल यादव के साथ अपने विशेष गठबंधन के बारे में विस्तार बताया। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की खंडपीठ ने गायक और अभिनेता, खेसारी लाल के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस आदेश द्वारा 30 सितंबर, 2025 तक श्री यादव पर अपने नए गानों को बेचने या वितरित करने के लिए ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के अलावा किसी अन्य कंपनी से गठबंधन करने पर रोक लगा दी है। इस आदेश ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि श्री खेसारी लाल द्वारा ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव व्यवसायिक साझेदारी के अलावा कोई भी अन्य साझेदारी, ख़ासकर अन्य म्यूजिक कंपनियों या वितरकों के साथ, अदालत के आदेश का सीधा उल्लंघन होगी।
ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के फाउंडर एवं सीईओ राजकुमार सिंह ने कहा, “हम दिल्ली उच्च न्यायालय के आभारी हैं, और खेसारी लाल यादव के साथ हमारे गठबंधन के पक्ष में दिये गये उनके फैसले का सम्मान करते हैं। वो हमारे रोस्टर में एक मुख्य कलाकार हैं, और हम अपने समझौते के पूरे होने की अवधि तक इस एक्सक्लूसिव गठबंधन को बनाए रखने के लिए तत्पर हैं। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन सदैव से संगीत क्षेत्र के दिग्गजों को अपने साथ शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अपने मुख्य सिद्धांतों का पालन करते हुए हम अपने दर्शकों को बेहतरीन संगीत पेश करते रहेंगे, और पूरी दुनिया में संगीतप्रेमियों के लिए उच्च गुणवत्ता का संगीत बनाते रहेंगे। हम अन्य संगीत कंपनियों, प्रोडक्शन हाउस, इवेंट आयोजकों और वितरकों सहित सभी औद्योगिक अंशधारकों से आग्रह करते हैं कि वो न्यायालय के इस आदेश का पालन करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!