चंपावत। मुख्य संवाद एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत मेरे लिए सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि मेरी कर्मभूमि और मेरा परिवार है। यहां का अपनत्व मुझे शक्ति प्रदान करता है। आज का दिन चंपावत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।
124 करोड़ से अधिक लागत की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का अवसर मिला है, जो विकास की नींव रखेगा। सीएम ने कहा कि इन योजनाओं से हर वर्ग का विकास और सुनहरा भविष्य दिखाई देता है।
सीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में एमआरआई का हुआ है। अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोडवेज परिसर में सिटी सेंटर, कॉर्बेट ट्रेल के लोकार्पण से यहां के विकास और रोजगार तथा व्यापार दोनों बढ़ेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधा को मजबूत कर रहे हैं। आस्था के केंद्रों का भी पुनरुद्धार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने यहां के विकास को सिर्फ कुछ योजनाओं तक नहीं बल्कि उत्तराखंड के आदर्श जिला के रूप में कार्य कर रहे हैं।धामी ने कहा कि बच्चों के भविष्य, सड़क, पार्किंग आदि बन रहे हैं। रोडवेज परिसर, 62 करोड़ की लागत से बहुमंजिला अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया है। इसके अलावा अन्य कई कार्य शामिल हैं।सीएम धामी ने कहा कि हमारा संकल्प निर्माण नहीं बल्कि आने वाले कई दशकों तक चंपावत के भविष्य का निर्माण करे। भूमिगत विद्युत लाइन का काम तेजी से चल रहा है। कहा कि किसी परिवार के लिए सबसे पड़ी परेशानी तब होती है, जब कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाए, इसलिए यहां स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो रही है। इसी क्रम में 50 करोड़ की लागत से सीसीयू यूनिक का लोकार्पण किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से होटल होम स्टे फुल चल रहे हैं। 50 हजार का आंकड़ा पार हो चुका है और एक लाख से अधिक पहुंचेगा। रोजगार की नई संभावनाओं के लिए ड्राई पोर्ट, इनोवेशन के लिए बच्चों के लिए साइंस सेंटर का निर्माण, एडवेंचर पार्क जिम कार्बेट ट्रेल, लोहाघाट में 257 करोड़ की अधिक लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, छमनिया का सिंथेटिक ट्रैक हमारी बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए अनेक द्वार खोलेगा।धामी ने कहा कि टनकपुर में आईएसबीटी, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हाल और अन्य कई विकास कार्य चल रहे है। मुझे विश्वास है आने वाले समय में चंपावत एक मॉडल बनकर उभरेगा। कहा मैंने चंपावत को आदर्श जिला बनाने का जो वचन दिया था, उसे पूरा करना मेरे लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं बल्कि मेरा सपना है। किसी सपने को अधूरा नहीं रहने दूंगा। प्रत्येक क्षेत्र गांव विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ता सीएम चैन से नहीं बैठूंगा।




