Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

करंट की चपेट में आकर मां-बेटा बुरी तरह झुलसे

-हायर सेंटर रेफर
रामनगर। देर रात जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र में बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से एक महिला और उसका बेटा करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग करने के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रामनगर के मोतीपुर छोई क्षेत्र में देर रात हुई। बताया जा रहा है कि बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों लोगों को तत्काल रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि अस्पताल में छोई क्षेत्र से दो करंट लगने से झुलसे लोग लाए गए थे। दोनों बिजली का करंट लगने के बाद गंभीर रूप से झुलस चुके थे। दोनों मरीजों के शरीर पर करीब 60 से 70 प्रतिशत तक बर्न इंजरी पाई गई है। इनमें बेटे की हालत अधिक गंभीर थी जबकि महिला की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई थी। चिकित्सक ने बताया कि दोनों मरीजों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार और आगे की जांच के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!