Breakingउत्तराखंडक्राइम

दुर्गा वाहिनी संयोजिका के कमरे में घुसकर तोड़ी चेन

आश्रम के संत के विरोध पर गला दबाने का किया प्रयास

-आश्रम में विहिप कार्यक्रम में बाहरी कुछ लड़कों का बखेड़ा
-संत ने कनखल थाने में कराया चार पर मुकदमा, दो नामजद
हरिद्वार।
 कनखल थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम मंे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में कुछ लड़कांें ने आश्रम मंे घुसकर बखेड़ा खड़ा
कर दिया। आरोप है कि कुछ लड़के आश्रम में दुर्गा वाहिनी संयोजिका के कमरे में घुकर गये। जिन्होंने उनके साथ बदनीयत से छेड़छाड़
करते हुए सोने की चेन झपट ली।
आरोप हैं कि आश्रम संचालक संत के विरोध करने पर जान से मारने के नीयत से उनका गला दबाने का प्रयास किया। संत के शोर
मचाने पर लोगों ने दो को दबोच लिया। लड़कांें के साथियों ने आश्रम पहुंचकर उनको छुड़ा कर ले गये। पुलिस ने संत की तहरीर पर दो
नामजद समेत चार पर मुकदमा किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि संत स्वामी बच्चनदास गुरू भगवानदास पावन देव बगिया आश्रम निकट
यादव धर्मशाला ने तहरीर देकर शिकायत की है। तहरीर में कहा गया हैं कि 04 सितम्बर की रात को विश्व हिन्दू परिषद का कार्यक्रम
चल रहा था। आरोप हैं कि इसी दौरान पास के ही कुछ लड़के आश्रम में घुस आये। जोकि दुर्गा वाहिनी संयोजिका के कमरे मंे घुसकर
उनके साथ बदनीयत से छेड़छाड़ करते हुए उनकी सोने की चेन झपट ली। जिन्होंने लड़कों का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिसपर उन्हांेने कमरे में पहुंचकर लड़कों का विरोध किया।
आरोप हैं कि लड़कों ने उनको जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाने का प्रयास किया। उनके द्वारा शोर मचाने पर आश्रम के
लोगों ने मौके पर पहुंचकर दो लड़कों को पकड़ लिया। आरोप हैं कि पकड़े गये आरोपियों को उनके साथी आश्रम पहुंचे और दोनांें
आरोपियों को छुड़ा कर ले गये। संत ने दो लड़कों आशु और शिवम को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास कर तलाश में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!