Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना सामने आने पर सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने रानीपुर कोतवाली में हंगामा किया था।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। एक पुलिस टीम ने आज आरोपित राजकुमार उर्फ राजू निवासी अतमलपुर बोंगला बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोमवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गौशाला में एक व्यक्ति के गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंच गए और आरोपित को मुस्लिम बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी, जिसमें आरोपित की पहचान बोंगला बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक के रूप में हुई थी।तब हिंदू संगठन के लोग कोतवाली से लौट गए थे। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने कल ही बताया था कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद आज आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!