देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश की एक अपूरणीय क्षति बताया।देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वह 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
नंदा महोत्सव में चलता झूला टूटा12 hours ago




