हरिद्वार।

सावन कावड़ मेला कुछ समय बाद शुरू हो जाएगा। मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले पुलिस ने मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए मंथन शुरू कर दिया है।कावड़ियों किसी तरह का वाद-विवाद न हो बैठकों का दौर शुरू कर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभबाल के निर्देश पर कोतवाली नगर की चौकी हरकी पैडी, चौकी खडखडी व चौकी सप्तऋषि क्षेतान्तर्गत के समस्त होटल प्रबन्धक व्यापार मण्डल के पदाधिकारी टेक्सी  टेम्पो, आटो, बैट्री रिक्शा यूनियन के पदाधिकारयों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। मीटिंग में कावंड मेला से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देशो से अवगत कराते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को  बताया कि होटलो में निर्धारित खाने पीने के सामान की रेट लिस्ट लगा कर रखेगे, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ख्याल में रखते हुए मेले की पवित्रता बनाये रखते हुए लहसुन, प्याज का खाने में प्रयोग न करने  व अपने ढाबा, रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगायें। साथ ही वाहन में किराया लिस्ट लगाने वाहन से संबंधित दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस आदि चालक अपने पास रखेगें यदि कोई भी चालक उल्लंघन करता पया गया तो सम्बन्धित चालको के  विरुद्ध  मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। कावड़ मेले के दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो जाता है। इन्हीं विवादों से बचने के लिए लिस्ट का प्रयोग विवाद से बचने अहम रोल करता है। बैठक में आला अधिकारियों के निर्देश पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।कावड़ मेले में श्रद्धालुओं का जमावड़ा कोतवाली नगर क्षेत्र में ही रहता है ।11 जुलाई से सावन कावड़ मेले की शुरुआत हो जाएगी प्रत्येक दिन पर लाखों की संख्या में कावड़िया तीर्थनगरी में गंगाजल भरने के लिए पहुंचते हैं। होटल धर्मशाला व खाने के रेस्टोरेंट में पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। पुलिस ने पहले ही सभी को बुलाकर आने वाले कावड़ मेले में हिदायत बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!