विनित चौधरी/ लक्सर। नगर व देहात क्षेत्र में महिलाओं ने करवा चौथ का पावन व्रत धूमधाम से मनाया। तथा निर्जल व्रत रखकर पति की लम्बी आयु की कामना की।

लक्सर नगर व देहात क्षेत्र में चारों और करवा चौथ के व्रत की गूंज सुनाई दी। शहर और देहात के बाजार करवा चौथ के अवसर पर सजे धजे व खरीदारी के लिए आए ग्राहकों से भीड़-भाड़ भरे दिखाई दिए। वही लक्सर नगर के अग्रवाल कॉलोनी में सामूहिक रूप से महिलाओं ने सज संवरकर करवा चौथ का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। ग्रहणी दीपमाला कश्यप ने बताया कि वह पूरे वर्ष इस त्यौहार का इंतजार करती वह धूमधाम के साथ इस त्योहार को मनाते है। रेखा आहूजा ने कहा कि वह पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जल इस व्रत को रखती है। रूपा गोयल ने कहा कि वह पति की आयु शतायु हो और वह स्वस्थ रहे, जब तक जीवन रहे उनका साथ रहे, इस कामना हेतु वह करवा चौथ का व्रत रखती है। तान्या गुप्ता ने कहा कि यह व्रत आदिकाल से सनातन धर्म में चला आ रहा है, माता सावित्री ने इसी व्रत के बल पर सत्यवान की प्राणों की रक्षा की थी।

वंदना मित्तल ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को करवा चौथ के व्रत की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिनके पति सरहद पर हम सभी सुहागिनों के सुहाग की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तत्पर रहते है। इस अवसर पर दीपमाला कश्यप, रेखा अहूजा, वंदना मित्तल, तान्या गुप्ता, रूपा गोयल, शैली, रक्षा कुषाण, रचना चौधरी, पूनम चौधरी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!