केदारधाम(पंडित हिमांशू तिवारी)।
हिमालय में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 20 मिंट पर दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।

केदारनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए।
बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।
इस दौरान मंदिर को करीब 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।
मंदिर के कपाट जिस वक्त खोले गए उस समय वहां करीब आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!