-कर्मी ने पकडने का किया प्रयास, तमंचा लहराते हुए हुआ फरार
हरिद्वार। 
पेट्रोल पम्प के पूर्व कर्मी ने तमंचे की नोक पर हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार लूटेरे को दबोचने के लिए संघन चैकिंग अभियान चलाया। लेकिन लूटेरे पूर्व कर्मी का कोई सुराग नहीं लग सका। पम्प स्वामी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के सामने शिवालिक फिलिंग स्टेशन स्वामी
यशदेव कुमार पुत्र  सूरजभान गुप्ता निवासी जगदम्बा निवास देवपुरा कोतवाली नगर हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि
शनिवार की देर रात को पम्प पर दो कर्मी राकेश और सुनील ड्यूटी पर थे।
इसी दौरान पम्प पर पूर्व कर्मी दर्शन सिंह डांगर उर्फ दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी फरीदपुर मीरा उर्फ धनुवाला बिजनौर यूपी बाइक से
पहुंचा। जिसने पम्प कर्मी राकेश से अपना मोबाइल फोन चार्ज करवाने के लिए कहा। दर्शन सिंह डांगर पम्प पर दो माह काम का चुका
था और तीन दिन पूर्व ही उसने काम छोड़ा था।
इसलिए पम्प कर्मी राकेश उसको जानता था तो पम्प कर्मी ने पम्प कार्यालय में मोबाइल चार्ज करने के लिए जाने दिया। आरोप हैं कि
दर्शन सिंह डांगर मोबाइल चार्ज करने के बाहने पम्प कार्यालय के लोकर से 60 हजार निकालते हुए कर्मी राकेश ने देख लिया और उसको पकड़ने का प्रयास किया। आरोप हैं कि दर्शन सिंह डांगर तमंचा निकाल कर लहराते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पम्प स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्रतारी के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में
जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!