Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

मकान पर गिरा तुन का पेड़

  • तीन लोगों की जान बाल-बाल बची
    बागेश्वर। तेज अंधड़ और बारिश के दौरान रिखाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के एक व्यक्ति के मकान पर तुन का विशाल पेड़ गिर गया। घर के भीतर परिवार के लोग नहीं थे। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। मकान का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
    रिखाड़ी गांव निवासी खीमानंद पुत्र बची राम के आवासीय मकान पर तुन का विशाल पेड़ गिर गया, जिससे मकान का लिंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भवन में दरारें पड़ गईं।
    गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद रहने वाले खीमानंद, उनकी पत्नी कलावती देवी तथा पुत्र सौरभ घर पर नहीं थे, जिससे तीनों की जान बच गई।
    ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा तथा बारिश के कारण पेड़ अचानक मकान पर आ गिरा। हादसे से मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।
    परिवार के सामने अब आवासीय संकट भी खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान सुनीता आर्या ने बताया कि पीड़ित परिवार पिछले तीन वर्षों से खतरे का कारण बने पेड़ों को हटाने की मांग कर रहा था। इस संबंध में वन विभाग को कई बार अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!