Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिक

मलबा हटाकर केदारनाथ पैदल मार्ग सुचारू

-मलबा हटाकर केदारनाथ पैदल मार्ग सुचारू,श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार रात चीरबासा हैलीपैड के समीप मलबा एवं पत्थर आने से बाधित हुई केदारनाथ पैदल मार्ग यात्रा को साफ-सफाई के बाद सुचारु कर दिया गया है। पैदल मार्ग खुलने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम की ओर रवाना कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और बड़े-बड़े पत्थर पैदल मार्ग पर आ गिरे। इससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गुप्तकाशी को तत्काल सूचना दी गई। इसके बाद मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए मलबा और पत्थर हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। चीरबासा क्षेत्र में लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। वर्तमान में क्षेत्र में वर्षा जारी रहने के कारण मार्ग को साफ करने के साथ ही यात्रियों की गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी चीरबासा के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित हुआ था। बार-बार मार्ग प्रभावित होने से यात्रा व्यवस्था के सामने चुनौती बढ़ गई है। खासकर चीरबासा का संवेदनशील हिस्सा पैदल यात्रियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। चीरबासा हेलीपैड के समीप केदारनाथ पैदल मार्ग फिलहाल खतरनाक स्थिति में है। लगातार पत्थर और मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!