-बीआरओ बर्फ हटाने के काम में जुटी

#चमोली। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास स्थित देवताल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मार्ग पर जगह-जगह भारी बर्फ जमी होने के कारण लोग देवताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं।

 

माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चैहान ने बताया कि वह माणा पास के देवताल जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार किया जाबर्फ से ढके पहाड़ और रास्ते यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

बर्फ से ढका देवताल का मनमोहक नजारा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रहा है।मार्ग खुलने के बाद ही लोगों की देवताल तक आवाजाही हो पाएगी। वहीं, बर्फबारी के बाद देवताल और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है।उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बीआरओ बर्फ को हटाने में जुटी है। शीघ्र देवताल तक आवाजाही शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में छह से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि छह से आठ अक्तूबर तक 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद नौ से 11 अक्तूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!