अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11.09 करोड़ की लागत से पीजी ब्लॉक का निर्माण होना है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर उच्च शिक्षा निदेशालय को दे दी गई है। शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एचएस नयाल को डीपीआर सौंपी। यहां उप निदेशक डॉ. आरएस भाकुनी व सहायक निदेशक डॉ. गोविन्द पाठक भी रहे। प्राचार्य ने बताया कि चार मंजिला भवन में मल्टी स्किल, आईटी लैब, प्लेसमेंट सेल, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब, एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर व पीजी कक्षाओं की सुविधा मिलेगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
तंत्र-मंत्र के लिए बच्चे का अपहरण21 hours ago




