विनित चौधरी/लक्सर
चंद्रपुरी बांगर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी स्वाति के समर्थकों ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने रणवीर चेयरमैन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों को सराहा और क्षेत्र के विकास के लिए फिर से उनकी पुत्रवधू स्वाति को जिताने का पूर्ण आश्वासन दिया।

चंद्रपुरी बांगर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी स्वाति के ससुर रणवीर चेयरमैन व उनके समर्थको ने क्षेत्र के कई गांवो में जाकर सैकड़ों युवाओं के साथ डोर टू डोर घूम कर जनसंपर्क किया और लोगो से टेलीविजन के निशान पर वोट देने की अपील की। रणवीर चेयरमैन ने विभिन्न पदो पर रहते हुए क्षेत्र में किए गए कार्यों की बाबत लोगो को बताया तो उन्होने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होने लोगों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वह क्षेत्र में विकास कार्य कराने मे कमी नही करेगे।

रणवीर चेयरमैन के साथ सैकड़ों युवाओं ने रविवार को शेरपुर बेला, चंद्रपुरी खुर्द, चंद्रपुरी बांगर, दल्लावाला, जोगावाला व दाबकी खेड़ा आदि ग्रामों में डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। इस दौरान लोगो ने उन्हे आश्वासन दिया कि इस बार यहां की जनता उन्हे वोट देकर विजयी बनाएगी। उपरोक्त ग्रामों में गुर्जर, सैनी, मुस्लिम मेव, चौहान, सीख व कश्यप आदि सर्व समाज के लोग रहते है। रणवीर चेयरमैन की पुत्रवधू स्वाति को सभी समाज के लोगो का समर्थन मिल रहा है। जबकि दूसरे प्रत्याशी जनसंपर्क में इनसे काफी पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!