Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

रुद्रपुर में बाइक स्पेयर पार्ट्स और बैटरी की दुकानों में लगी भीषण आग

-लाखों का नुकसान

  • दो दुकानों में लगी भीषण आग,कई घंटों के प्रसास के बाद दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
    रुद्रपुर। देर रात सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है। इस अग्निकांड में दुकानदारों को लाखों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
    मिली जानकारी के अनुसार, आग एक बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान और उसके पास स्थित बैटरी मरम्मत की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी। शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। कुछ ही मिनटों में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखा बाइक स्पेयर पार्ट्स, बैटरियां, मरम्मत के उपकरण और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। घटना के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!