रूद्रपुर। मंगलवार देर रात नानकमत्ता में हुए सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, माडली, चंपावत शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे जीआईसी बालातड़ी में तैनात थे। मंगलवार को वह नई कार खरीदने के लिए साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ हल्द्वानी गए थे। बताया जा रहा है कि रात में लौटते समय नानकमत्ता के पास उनकी कार को सामने से आ रही तेज रफ्ता फॉर्च्यूनर कर ने टक्कर मार दी। हादसे में संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की भी इस हादसे में जान गई है। शवों का पोस्टमार्टम खटीमा में किया जा रहा है।मृतक संजय पांडे के परिवार में पत्नी, तीन बच्चों समेत माता-पिता और दादी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षक संजय भजन गायकी भी करते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।




