हरिद्वार(सचिन पालीवाल)। नगर निगम हरिद्वार में मेयर प्रत्याशी व पार्षदों के चयन की प्रक्रिया लगभग अंतिम दौर में पहुच चुकी है। देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जिले के सभी विधायक,पूर्व विधायक,जिलाध्यक्ष को बुलाकर सम्भावित नामों पर मंथन हुआ। करीब 4 घण्टे चली बैठक में प्रारम्भिक तौर पर तय हुआ कि सिटिंग पालिका अध्यक्ष व पार्षद व सभासदों को ही पुनः मौका दिया जाएगा।
हरिद्वार मेयर सीट पर प्रत्याशी नाम पर भी मंथन चल रहा है। बताते है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व नगर विधायक किरण जैसल नही तो मोनिका सैनी के नाम पर अड़े है। तो वही स्वामी यतीन्द्रानन्द खेमा धर्मपाल ठेकेदार की पत्नी राजदुलारी,डॉ. प्रदीप की पत्नी व पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे कमल जौरा की पुत्रवधू के नाम को आगे बढ़ा रहे है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने महामंत्री आशु चौधरी की पत्नी डोली चौधरी का नाम रखा है। वही एक नाम डॉ. कल्पना चौधरी का बड़ी तेजी से संगठन को आने विषय मे सोचने को मजबूर कर रहा है। देर रात तक चली मंथन बैठक में निर्णय हुआ की एक बार संगठन पुनः सर्वे कराएगा। वही पार्षदों के चयन में सिटिंग को ही प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि शारदा नगर,आर्यनगर,राम नगर,गोविंदपुरी, विवेक विहार, निर्मला छावनी,शिवलोक,ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रो में बदलाव की बात चल रही है। वही जिन क्षेत्रों में पिछली बार हार हुई थी वहां भी भाजपा सशसक्त उम्मीदवार की तलाश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!