Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटनाहरिद्वार

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

-लाखों का सामान जलकर राख
हरिद्वार। गुरूवार सवेरे शहर में स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में अचानक आग लग गयी। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से बच गई। किन्तु तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान के भीतर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुकान से निकल रहे धुएं के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। आग की चपेट में आने से दुकान के भीतर रखी तीन पुरानी बाइक जलकर राख हो गई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग में जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन नुकसान का आकलन और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि, सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। फिर भी आग लगने के कारणों की जांच के साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!