रुद्रप्रयाग। जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की आराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा केदारघाटी की सुरम्य वादियों के मध्य विराजमान नारायणकोटि गांव से भावुक क्षणांे के साथ विदा होकर विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणांे को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंची।
सोमवार को नारायणकोटि गांव में देवरा यात्रा में साथ चल रहे विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं संपंन कर भगवती अनसूया, बाबा केदार, काशी विश्वनाथ, जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी-देवताओं का आहवान कर आरती उतारी तथा श्री सती शिरोमणी अनसूया की रथ डोली देवरा यात्रा ने नारायणकोटि गांव के विभिन्न तोकों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणों ने लाल-पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर भगवती की देवरा यात्रा को भावुक क्षणांे के साथ विदा किया। देवरा यात्रा ने नाला गांव का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने भगवती अनसूया सहित देवरा यात्रा में साथ चल रहे अनेक देवी-देवताओं के निशाणों की पूजा-अर्चना व दर्शन कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दोपहर बाद देवरा यात्रा के विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचने पर भक्तो ने भव्य स्वागत किया। देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आज देवरा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल आंेकारेश्वर मन्दिर मंे तीर्थ दर्शन व विभिन्न गांवों का नगर भ्रमण करने के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी, देवरा यात्रा संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, आचार्य डॉ शेखर तिवारी, आशुतोष बिष्ट, मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट, राकेश तिवारी, सतेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी, अंशु बिष्ट, अवधेश बिष्ट, नितीन बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विपिन बिष्ट, रवि बिष्ट, गौरव तिवारी, अभिषेक तिवारी सहित ब्यूंग, कोरखी, खुमेरा गांवों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ांे श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!