Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

जंगल में रस्सी से झुलता मिला महिला का शव

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट में भांसीकफलानी के जंगल में महिला का शव संदिग्ध हालात में रस्सी से झूलता मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था, लेकिन उसके घुटने जमीन पर टिके थे।फिलहाल महिला कौन है, शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह यहां कैसे पहुंची। उसने आत्महत्या की या उसे मार कर लटका दिया गया, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुदूर भारी कफलानी के ग्रामीणों ने बीती शाम पास के जंगल से गुजरते समय पेड़ के सहारे रस्सी से झूलता शव देखा तो हड़कंप मच गया। चूंकि शव खराब हो चुका था, लिहाजा पहचान करने में मुश्किल होने पर आसपास के गांवों में पता किया गया। मगर किसी महिला के लापता होने का दावा नहीं हो सका। इस बीच पुलिस बुलाई गई। देर रात फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की। पुलिस के अनुसार शव दस बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव उतार सुपुर्दगी में लिया गया।
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि समीपवर्ती गांवों में संपर्क कर पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है और निर्जन जंगल में कैसे पहुंची। इधर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण पता लग सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!